आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी।मंगलवार को हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आनी का दौरा किया। इस मौक़े पर भाजपा मंडल आनी व करसोग के भाजपा कार्यकर्तओं ने जोरदार स्वागत किया। पंचायत समिति सभागार में ई विस्तारक सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रेस सचिव बीएस ठाकुर ने कहा एक दिवसीय सेमिनार में करसोग विधानसभा और आनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विस्तारकों ने भाग लिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल में भाजपा संग़ठन को मजबूत करने के लिए गांव का हरेक कार्यकर्ता काम कर रहे है कोविड 19 में भाजपा ने अहम भूमिका निभाई है प्रदेश सरकार संग़ठन के साथ मिलकर कार्य कर रही है कार्यक्रम में आनी करसोग के विस्तारकों को मोबाइल भी वितरित किए गए। भाजपा विस्तारक रात दिन संग़ठन के लिए योगदान दे रहा है। भाजपा संघटन में आम कार्यकर्ताओं को मैन सम्मान दिया जाता है।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा संग़ठन हर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम में करसोग के विधायक हीराला ,आनी के बिधायक किशोरी लाल सागर,भाजपा राज्य कार्यकारणी के बिहारीलाल, सुरेश शर्मा, एपीएमसी कुल्लु एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर महामन्त्री शेरसिंह, ,करसोग मंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर, महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य शशि मल्होत्रा, बरिष्ठ भाजपा नेता रफ्तार ठाकुर,,ओंकार शाह,, सुरेंद्र ठाकुर, भाजयूमो अध्यक्ष हरीश शर्मा, युवा नेता,पिंकू ठाकुर सहित ,भाजपा मंडल आनी व करसोग के सदस्य शामिल थे।