आनी। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सोमवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सामाजिक दूरी का उचित पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल परियोजना अधिकारी कुमारी बिपाशा भाटिया ने छात्रों एवं अध्यापकों को विद्यार्थियों में कुपोषण के खतरों से अवगत करवाया तथा शैशवावस्था से ही संतुलित आहार संपूर्ण विकास के लिए नितांत आवश्यक बताया। कुमारी भाटिया ने किशोरियों की समस्याओं; आयु के साथ भावनात्मक और शारीरिक परिवर्तनों तथा अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सदैव सजग रहना; स्वच्छता के नियमों का पालन करना; तथा मौसम के अनुसार भोजन के साथ फलों के सेवन तथा उचित मात्रा में जल ग्रहण पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय की जीव विज्ञान प्रवक्ता मनीषा वर्मा श्यामानंद प्रवक्ता अंग्रेजी ने भी भारत सरकार द्वारा प्रायोजित पोषण आहार पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रधानाचार्य अमर चौहान ने करोना के कहर के प्रति हर तरह की सावधानी बरतने तथा कोरोना के साथ जीने और अपनी पढ़ाई अनवरत जारी रखने का छात्रों से आव्हान किया। बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए प्रधानाचार्य महोदय ने बिपाशा भाटिया तथा उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया! जान है तो जहान है; विषय पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
अवसर पर विद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें एनीमिया; स्वच्छता ;पोषण आहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया! जिसमें तनुजा भारद्वाज प्रथम सुपलक द्वितीय तथा खुशी और विपना तीसरे स्थान पर रही।
सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बाल परियोजना अधिकारी ने उन्हें सम्मानित करने का निकट भविष्य में आश्वासन दिया तथा छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सीमा देवेंद्र लीला दविंदर राजेंद्र ठाकुर आशा ताराचंद एबलराम शानू राम आशा देवी कमला संपत्ति इत्यादि उपस्थित रहे।
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ठियोग । महाविद्यालय ठियोग में विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, मानवीय क्षमताओं की पहचान, करियर जागरूकता तथा भविष्य की आवश्यकताओं के...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नई दिल्ली/शिमला । भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 24-25 अगस्त को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित...