आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी। देश की ऐतिहासिक परियोजना अटल रोहतांग टनल का विधिवत लोकार्पण 3 अक्टूबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से किया जा रहा है।यह परियोजना हिमाचल व देश के विकास में एक नया मील का पत्थर साबित हुई है। आनी विधानसभा क्षेत्र के बिधायक किशोरीलाल सागर व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस भव्य समारोह का सीधा प्रसारण आम जनता व पार्टी कार्यकर्ता घर द्वार पर ही देख सकें, इसके लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से एलईडी द्वारा लाईब प्रसारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आनी में यह कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार में दिखाया जाएगा, जबकि निरमण्ड में यह सीधा प्रसारण ,डॉ, भीमराम अम्बेडकर भवन में दिखाया जाएगा।बिधायक किशोरीलाल सागर व मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने बताया कि आनी व निरमण्ड के अलावा अटल टनल के उदघाटन का यह सीधा प्रसारण ,पंचायत स्तर पर , पंचायत मुख्यालय में भी दिखाया जाएगा, जहां प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाएगी।