आदर्श हिमाचल ब्यूरो
ऊना। भाजपा युवा मोर्चा ऊना के उपाध्यक्ष उदयबीर ठाकुर की आकस्मिक मृत्यु पर राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है तथा भवगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने अपने मंगलवार के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।