नगर पंचायत आनी-निरमंड के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रस्तावित परिसीमन अधिसूचित

0
6

दीवान राजा

आनी। नवगठित नगर पंचायत आनी और निरमंड के प्रस्तावित निर्वाचिन क्षेत्रों पर 5 नवम्बर 2020 तक उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पास आपत्ति या सुझाव आगामी कार्रवाई हेतू दर्ज किए जा सकते हैं। जिला उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा की ओर से इस संबध में अधिसूचना जारी की गई है। दोनों नगर पंचायतों के लिए 7 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं।

आनी का वार्ड नं. 1 तेशन और खोबड़ा प्रस्तावित किया गया है। इसमें उत्तर दिशा में ग्राम पंचायत कुंगश और कराणा, दक्षिणी सीमा में आनी खड्ड, पूर्वी दिशा में ग्राम पंचायत कराणा है। गांव ओलीधार इस वार्ड का अंतिम छोर पश्चिमी सीमा में है।
वार्ड न. 2 बराड़ किरण बाजार की उत्तरी सीमा का निर्माण आनी खड्ड करती है दक्षिणी पूर्वी सीमा में आनी खड्ड के समकक्ष देऊरी खड्ड है। दक्षिणी सीमा एनएच 305 आनी दलाश संपर्क मार्ग से पंचायत भवन आनी तक है। इस वार्ड की पश्चिमी सीमा ग्राम पंचायत आनी तक है।
वार्ड न. 3 रानी बेहड़ा की उत्तरी सीमा एनएच 305 से और दक्षिणी छोर ग्राम पंचायत नम्होंग की सीमा पर पड़ने वाला सार्वजनिक पथ जोकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाठशाला आनी तक जाता है। पूर्वी भाग में दुहरी आनी खड्ड है और पश्चिमी भाग में आनी दलाश मार्ग है।
वार्ड न. 4 नालदेहरा की उत्तरी पश्चिमी सीमा पर भैरड नाला  और सार्वजनिक रास्ता जोकि छोटे से पुल से शुरु होता है और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी तक जाता है। पूर्व दिशा में देहुरी खड्ड और पश्चिम सीमा में ग्राम पंचायत नम्होंग है। इस वार्ड का अंतिम गांव दोघरी दक्षिण दिशा में है।
वार्ड न. 5 क्यार क्लोनी यह वार्ड उत्तर में एनएच 305 एवं दक्षिण में दक्षिण में ग्राम पंचायत बखनाओं की सीमा तक है। पूर्वी दिशा में विश्राम गृह से आनी मार्ग व शमेशा पथ से पश्चिम में देऊरी खड्ड तक है।
वार्ड नं. 6 दोघरी उत्तर में एनएच 305 से दक्षिण में ग्राम पंचायत बखनाओं और पूर्व में रोपड़ी नाला से पश्चिम में विश्राम गृह जाडी देऊरी सार्वजनिक रास्ते तक है।
वार्ड न. 7 रोपड़ी इस वार्ड की सीमा उत्तर में आनी खड्ड से दक्षिण में एनएच 305 तक एवं पूर्व में रोपड़ी नाला से पश्चिम में एनएच 305 के नीचे देऊरी खड्ड तक है।
इसी तरह निरमंड नगर पंचायत के लिए भी सात वार्ड प्रस्तावित हैं। वार्ड नं. 1 सिरकोटी उत्तर में बालक राम के मकान से लेकर दक्षिण में उपेंद्र कांत मिश्रा का नया मकान व बाये नाला तक तथा पूर्व में सड़क निरमंड से बागीपुल व निजी भवन आईटीआई तक व पश्चिम में शिवजी के मंदिर से लेकर संजीव शर्मा व उपेंद्र कांत मिश्रा के पुराने मकान तक प्रस्तावित है।
वार्ड नं. 2 शिगाउली उत्तर में वैष्णव देव श्रमा व शिव लाल बंसल मकान से लेकर दक्षिण में बाये नाले तक तथा पूर्व में वैष्णव देव शर्मा के घर के साथ वाले आम रास्ते से जंगलात विश्राम गृह से लेकर पश्चिम में कमला देवी के मकान के पीछे से देवेंद्र पाल के घर तक रास्ते आम से चंडी बावडी तक परिसीमन किया गया है।
वार्ड न. 3 सुनारला उत्तर में हिरा दास के मकान से लेकर दक्षिण में मधु शर्मा के मकान से लगता रास्ता आम से भैरू होटल तक तथा पूर्व में कमला देवी के मकान के पीछे से रास्ता देवेंद्र पाल के घर तक तथा पश्चिम में रास्ता आम अम्बिका माता मंदिर तक निर्धारित किया गया है।
वार्ड न. 4 भीउंटा उत्तर में अम्बिका मंदिर वाले रास्ते व मकान मेहर चंद शर्मा से लेकर दक्षिण सीमा बाये नाला तक तथा पूर्व में बस अड्डा निरमंड वाले आम रास्ते से लेकर पश्चिम में रास्ता आम कुन्नू बावडी तक प्रस्तावित है।
वार्ड नं. 5 डीम उत्तर में मकान लोचन सिंह  पटियाल व रास्ता आम माता अंबिका माता मंदिर से लेकर दक्षिण में सीमा बाये नाला तक तथा पूर्व में रास्ता आम कुन्नू बावड़ी से लेकर पश्चिम में रास्ता आम पिंकू शर्मा के घर से कुन्नू बावड़ी तक प्रस्तावित है।
वार्ड न. 6 विष्णू उत्तर में रास्ता आम माता अंबिका मंदिर से लेकर दक्षिण में सीमा बाये नाला तक तथा पूर्व में रास्ता आम रिंकू शर्मा के घर से लेकर कुन्नू बावड़ी तक तथा पश्चिम में सड़क माता अंबिका मंदिर तक निर्धारित किया गया है।
वार्ड. 7 पोखटू उत्तर में सीमा बाये नाला से लेकर दक्षिण में कृषि विभाग के कार्यालय तक तथा पूर्व में सड़क सिरकोटी से कथांडा के साथ ज्वालानंद के घर व मुख्य सड़क प्रेम चंद के घर से सवोसर नाला व जिला परिषद पुलिस थाना से लेकर पश्चिम में रास्ता कैंची मोड़ व सड़क अम्बिका माता मंदिर बाये नाला तक प्रस्तावित किया गया है।