टीकाकरण में हिमाचल पूरे देश में पहले स्थान पर, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का जताया आभार

0
2
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हरीश चंद्र ठाकुर , उपाध्यक्ष सोनिया डडवाल ,महासचिव रविदत्त भारद्वाज, कार्यालय सचिव लायक राम रघुबंशी, मुख्य सरंक्षक नरवीर कुमार शर्मा , राज्य प्रवक्ता सुभाष चंद ने  सँयुक्त ब्यान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा जो टीकाकरण पर सारे देश मे सर्वे करवाया गया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश प्रथम आया वो हमारे लिए गर्व की बात है।

इस उपलब्धि के लिए इन सभी कर्मचारी नेताओं जहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, और स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल को बधाई दी वहीं सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया है।
 महासचिव रविदत्त भारद्वाज ने कहा है कि आज हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला व पुरुष बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है, एक कार्यकर्ता के पास दो या तीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों  का कार्यभार है।
विश्वव्यापी महामारी कोविड -19 के इस दौर में भी इस श्रेणी के कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर अपना लोहा मनवाया है,और साथ दूसरे सभी कार्यक्रमों में भी बड़ चड़ कर  अपना योग दान दिया है, उसीका नतीजा है कि टीकाकरण कार्यक्रम में देश में हिमाचल को प्रथम स्थान पर आंका गया है।
  प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में  बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरूष,के 1550 के करीब और  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 650 के पद रिक्त पड़े हुए हैं संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि नये वर्ष में इन रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया  को प्रारम्भ कर इस वर्ग के साथ न्याय किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री महोदय के सिरमौर प्रवास के दौरान भी संघ के पदाधिकारियों ने मांग पर सौंप कर खाली पड़े पदों को भरने की मांग को प्रमुखता से उठाया था।