शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों की 18 जुलाई (रविवार) और 21 जुलाई को ईद की छुट्टी को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षकों को विश्वविद्यालय के 52वें स्थापना दिवस की तैयारियों के लिए आना होगा।
स्थापना दिवस मनान जा रहा ह. एस म विश्वविद्यालय का ओर से तैयारियों को लेकर सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को विश्वविद्यालय ने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि कोरोना की वजह से समारोह भव्य न होकर छोटे स्तर पर किया जाएगा, लेकिन विश्वविद्यालय अपने समारोह में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।
विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन अर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हो सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना 22 जुलाई 1970 को हुई थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का इतिहास भी बेहद गरिमामई है। इस विश्वविद्यालय से अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज और हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ जैसे बड़े नेता पढ़े हैं।