हिमाचल प्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन ने काॅरपोरेट कार्यालय में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

0
6
हिमाचल प्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन ने 75वां स्वतंत्रता दिवस काॅरपोरेट कार्यालय में निदेशक इलेक्ट्रीकल शशिकांत जोशी ध्वजारोहण करते हुए 
हिमाचल प्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन ने 75वां स्वतंत्रता दिवस काॅरपोरेट कार्यालय में निदेशक इलेक्ट्रीकल शशिकांत जोशी ध्वजारोहण करते हुए 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल प्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन ने 75वां स्वतंत्रता दिवस काॅरपोरेट कार्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर शशि कांत जोशी, निदेशक इलेक्ट्रीकल, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ध्वाजारोहण किया और निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाऐं दी।

उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आहवाहन किया, जिससे विद्युत दोहन द्वारा प्रदेश की आर्थिकी में निगम की भागेदारी सुनिश्चित की जा सके।  शशि कांत जोशी ने कहा कि निगम की सभी क्रियान्वित परियोजनाओं में उचित रखरखाव किया जा रहा है जिससे वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन कर प्रदेश की आर्थिकी में और अधिक योगदान दे पाएं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पाॅवर काॅरर्पोरेशन की निर्माणाधीन परियोजना 450 मेगावाट क्षमता की शांग-टोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना में कार्य प्रगति पर है और इसे हम निश्चित समयअवधि में पूर्ण कर लेंगे। वर्तमान परिपेक्ष में जल विद्युत विकास क्रियान्वयन में परियोजनाओं के निष्पादन में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जल विद्युत निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण, सुरक्षा उपायों, कानून व्यवस्था और तकनीकी चुनौतियों जैसे मुद्दों को सरलीकृृत करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता हैं।