दैनिक राशिफल
(26-अगस्त-2021
मेष
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है तो वह आपके पक्ष में जाएगा।
भाग्यशाली संख्या : 5
वृष
बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 4
मिथुन
आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस का जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 2
कर्क
आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 6
सिंह
आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी।
भाग्यशाली संख्या : 3
कन्या
आज बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी बन सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 8
तुला
आज कुछ काम समय से पूरे हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है।
भाग्यशाली संख्या : 7
वृश्चिक
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली संख्या : 3
धनु
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।
भाग्यशाली संख्या : 5
मकर
पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं, स्थितियां अनुकूल हो सकती है, रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें।
भाग्यशाली संख्या : 6
कुंभ
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आज आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 3
मीन
आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 9
पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
संपर्क सूत्र:-
☎️+917018462818