दुखद: हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद 67 की उम्र में निधन, कांगड़ा लाई जा रही पार्थिव देह

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला/दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्समें अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। बाली चार बार विधायक रहे और दो बार मंत्री रहे। वे बतौर एमएलए पहली बार वर्ष 1998 मे जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

बाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे उनक छवि के दबंग नेता व मंत्री की थी। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता का निधन होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से वह वरिष्ठ नेता थे। मंडी उपचुनाव में वह बतौर प्रभारी थे, लेकिन उसके बाद से वह अस्स्वस्थ चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, इसके बाद उन्होंने अंतिम सांस की। उनकी पार्थिव देह आज कांगड़ा लाई जा रही है।