टकसाल वासियों ने पुलिस की सुस्त कार्यवाही पर जताया रोष

0
5

आदर्श हिमाचल सोलन

 

 परवाणू: परवाणू के टकसाल गांव में पिछले दिनों कुछ शरारती तत्वों द्वारा दर्जनभर गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। जिस पर उन्होंने परवाणू थाने शिकायत दी। परन्तु 11 दिसम्बर को हुई उस घटना के आरोपियों का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला सका है, जिस पर बुधवार को टकसाल वासियों ने थाना परवाणू पहुंच कर रोष प्रकट किया।

 

बीते दिनों हुई गाड़ी के शीशे तोड़े जाने वाली घटना व टकसाल निवासियों को धमकाए जाने वाली घटना को लेकर आज टकसाल निवासी, टकसाल ग्राम पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, उप-प्रधान नीरज शर्मा व टकसाल सुधार सभा कमेटी के सभी पदाधिकारी पुलिस थाने पहुंचे व थाना प्रभारी दया राम ठाकुर व डीएसपी योगेश रोल्टा से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।

 

 

बता दें बीते दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा टकसाल वासियो की आयशर गेट पर खड़ी सभी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए थे एवं टकसाल व आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल उत्पन्न करने की कोशिश की गई थी। पुलिस द्वारा गश्त बढ़ाने पर टकसाल वासियों ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया तथा जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की व कार्यवाही न होने पर सोलन एसपी सोलन से संपर्क करेंगे।

 

 

टकसाल ग्राम पंचायत प्रधान संतोष कुमारी ने कहा कि टकसाल वासियों की गाड़ियां तोड़ने व टकसाल में अवैध शराब बेचने तथा टकसाल लोगों को धमकाने व डर का माहौल पैदा करने बारे आज हम थाना प्रभारी व डीएसपी योगेश रोल्टा से मिले। तथा पुलिस से आग्रह किया की दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। डीएसपी योगेश रोल्टा ने ग्राम पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, उप-प्रधान नीरज शर्मा, ओमदत शर्मा एवं टकसाल सुधार सभा कमेटी के सभी पदाधिकारी को आश्वासन दिया की पुलिस की छानबीन जारी है व जल्द आरोपियों को ढूंढ निकाला जाएगा।