मनाली: भारत की स्कीइंग चैंपियन आंचल ठाकुर को स्विजरलैडं टूरिज्म ने महिला विश्व रिकॉर्ड के राजदूत के लिए चयनित किया है। आंचल का चयन महिला विश्व रिकॉर्ड के लिए हुआ है। आंचल विश्व की 70 महिलाओं के साथ स्विट्जरलैंड की एललेनहॉर्न चोटी को फतेह करेगी। यह चोटी दुनिया की सबसे मुश्किल चोटियों में से शामिल है। आंचल ठाकुर 10 जून को मनाली से रवाना होगी और यह दस दिवसीय दौरा होगा । इस दौरान आंचल के साथ भारत की दो अन्य महिलाएं और भी हैं। यह सभी महिलाएं 13 जून को मुबई से स्वीजरलैंड के लिए निकेलगी। बता दें कि मनाली की आंचल ठाकुर ने स्कीइंग की कई प्रतियोगित में देश का नाम रोशन किया है। ठाकुर स्कीइंग में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया है। उन्होंने अल्पाइन में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने 2018 में भी टर्की में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।मनाली में आज पत्रकारवार्ता के दौरान आंचल ठाकुर ने बताया कि उनका चयन स्वीजरलैडं टूरिज्म ने महिला विश्व रिकॉर्ड के लिए उनका चयन किया हैं । उन्होंने बताया कि इस अभियान में विश्व की 70 महिलाएं भाग लेंगी। उन्होने बताया कि इस अभियान की खासियत यह है कि इस अभियान में सिर्फ महिलाएं ही शामिल होगी। उन्होने कहा कि यह चोटी स्वीजरलैड की उंची चौटियों में से एक है और यह अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण होगा ।
Shoolini University
Latest article
पेपर लीक माफिया पर सख्त प्रहार, मोदी सरकार का फैसला ऐतिहासिक: जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ...
27 जुलाई से शुरू होगा एपीजी शिमला विश्वविद्यालय का चार दिवसीय ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। विश्वविद्यालय (एपीजी) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 27 जुलाई 2026 से चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम...
‘हाइबिस्कस’ योजना से जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा, 2 करोड़ रुपये की सौगात
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को सुदृढ़ बनाने तथा सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक...











