मनाली: भारत की स्कीइंग चैंपियन आंचल ठाकुर को स्विजरलैडं टूरिज्म ने महिला विश्व रिकॉर्ड के राजदूत के लिए चयनित किया है। आंचल का चयन महिला विश्व रिकॉर्ड के लिए हुआ है। आंचल विश्व की 70 महिलाओं के साथ स्विट्जरलैंड की एललेनहॉर्न चोटी को फतेह करेगी। यह चोटी दुनिया की सबसे मुश्किल चोटियों में से शामिल है। आंचल ठाकुर 10 जून को मनाली से रवाना होगी और यह दस दिवसीय दौरा होगा । इस दौरान आंचल के साथ भारत की दो अन्य महिलाएं और भी हैं। यह सभी महिलाएं 13 जून को मुबई से स्वीजरलैंड के लिए निकेलगी। बता दें कि मनाली की आंचल ठाकुर ने स्कीइंग की कई प्रतियोगित में देश का नाम रोशन किया है। ठाकुर स्कीइंग में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया है। उन्होंने अल्पाइन में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने 2018 में भी टर्की में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।मनाली में आज पत्रकारवार्ता के दौरान आंचल ठाकुर ने बताया कि उनका चयन स्वीजरलैडं टूरिज्म ने महिला विश्व रिकॉर्ड के लिए उनका चयन किया हैं । उन्होंने बताया कि इस अभियान में विश्व की 70 महिलाएं भाग लेंगी। उन्होने बताया कि इस अभियान की खासियत यह है कि इस अभियान में सिर्फ महिलाएं ही शामिल होगी। उन्होने कहा कि यह चोटी स्वीजरलैड की उंची चौटियों में से एक है और यह अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण होगा ।
Shoolini University
Latest article
लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...
वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रामपुर । बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...
शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
शिमला । ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...











