हमीरपुर: केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा के लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि बिजली बोर्ड का डिवीजन सुजानपुर को मिलने से और टौणीदेवी में दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड गाड़ी मिलने से स्थानीय लोगों को जरूरत पड़ने पर लाभ मिलेगा। सुजानपुर विधानसभा को मिली दोनों नई सुविधाओं के लिए केंद्रीय मंत्री ने यहां के लोगों को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली बोर्ड का सुजानपुर में डिवीजन खुलने से आने वाले समय में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनमानस को बिजली सप्लाई पहुंचाने के क्षेत्र में और बेहतर तरीके से काम किया जा सकेगा। विद्युत सप्लाई की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी और विधानसभा का एक अपना अलग से ही बजट होगा। विधानसभा में इस डिवीजन के तहत अलग से अधिकारी बैठेंगे और सुजानपुर की विद्युत सप्लाई नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। तो वही टौणीदेवी क्षेत्र को मिलने जा रही दमकल विभाग की गाड़ी से भी स्थानीय क्षेत्र में आग लगने वाली दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई विभाग कर पाएगा जिससे आग से होने वाले नुकसान हो पर कमी पाई जा सकेगी और जानमाल की सुरक्षा बेहतर तरीके से हो सकेगी।
Shoolini University
Latest article
ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्राओं का वैश्विक गौरव, प्रतिष्ठित जॉन लॉक ग्लोबल एसे प्राइज़...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । ऑकलैंड हाउस स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि कक्षा XII की छात्राएँ प्रीथा डोगरा तथा...
सरदार पटेल ने राजनीतिक सीमाओं का ही नहीं, आधुनिक भारत की संस्थागत चेतना का...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र-निर्माण संबंधी योगदान को केवल...
मुख्यमंत्री लगातार बोल रहे झूठ, आरटीआई के जवाब ने ही खोली उनके दावों की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने...








