हमीरपुर: केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा के लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि बिजली बोर्ड का डिवीजन सुजानपुर को मिलने से और टौणीदेवी में दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड गाड़ी मिलने से स्थानीय लोगों को जरूरत पड़ने पर लाभ मिलेगा। सुजानपुर विधानसभा को मिली दोनों नई सुविधाओं के लिए केंद्रीय मंत्री ने यहां के लोगों को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली बोर्ड का सुजानपुर में डिवीजन खुलने से आने वाले समय में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनमानस को बिजली सप्लाई पहुंचाने के क्षेत्र में और बेहतर तरीके से काम किया जा सकेगा। विद्युत सप्लाई की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी और विधानसभा का एक अपना अलग से ही बजट होगा। विधानसभा में इस डिवीजन के तहत अलग से अधिकारी बैठेंगे और सुजानपुर की विद्युत सप्लाई नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। तो वही टौणीदेवी क्षेत्र को मिलने जा रही दमकल विभाग की गाड़ी से भी स्थानीय क्षेत्र में आग लगने वाली दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई विभाग कर पाएगा जिससे आग से होने वाले नुकसान हो पर कमी पाई जा सकेगी और जानमाल की सुरक्षा बेहतर तरीके से हो सकेगी।
Shoolini University
Latest article
557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नाहन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन...
हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित, 12 सदस्यीय समिति में दो विशेष आमंत्रित...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर...
नशे के खिलाफ जनसहयोग जरूरी, चार वर्षों में 7,950 एनडीपीएस मामले दर्ज: मुख्यमंत्री या
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य से चिट्टे सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों...











