ऊना: उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के सभी विकास खंडों में मॉनसून के मौसम में एक लाख पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। आज यहां जिला के खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने इस अभियान को पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि मॉनसून के मौसम में फलदार पौधों के साथ-साथ औषधीय पौधे भी रोपे जाएं। जिलाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी लक्ष्य को ध्यान में रखकर पौधारोपण करें और समाज के विभिन्न वर्गों को इसके लिए प्रेरित भी करें। इस अवसर पर पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर भी उपस्थित रहे।
Shoolini University
Latest article
इन-हैंड सैलरी और CTC विवाद पर कोर्ट ने साफ की स्थिति, कर्मचारियों के वेतन...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन से जुड़े एक...
मैत्री फाउंडेशन ने IGMC को तीन कीमो चेयर दीं
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन ने IGMC कैंसर वार्ड को मरीजों की सुविधा के लिए तीन कीमो चेयर प्रदान कीं। इस पूरे...
कैबिनेट की जल्दबाजी में मंजूरी और ₹20 करोड़ की चर्चा पर सुधीर शर्मा का...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कुल्लू में ब्यास नदी में ड्रेजिंग के नाम पर हो रहे कार्य को लेकर गंभीर सवाल...











