“हर घर तिरंगा अभियान को जानते बच्चे” तिरंगा फहराने का उत्साह नन्हे बच्चों में भी दिखाई दे रहा है और वे भी मातृभक्ति और देशभक्ति से जुड़ते नज़र आ रहे है

0
3

हमारा तिरंगा है हमारा अभिमान। मातृभूमि में बसती है हमारी जान।।

हर घर तिरंगा अभियान बनाये सफल। हम बच्चे देंगे भारत को एक सुनहरा कल॥

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

 

 

शिमला: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत तिरंगा फहराने का उत्साह नन्हे बच्चों में भी दिखाई दे रहा है। वे भी मातृभक्ति और देशभक्ति से जुड़ते नज़र आ रहे है। शिक्षक भी नन्हे बच्चों को तिरंगे का मर्म समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत शिक्षक बच्चों को इसके बारे में जानकारी देते नजर आ रहे है। इसी अभियान के लिए जागरूकता को लेकर शिक्षकों द्वारा बच्चों को इसके बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही हैं। बच्चों को यह भी बताया जा रहा है कि यह अभियान हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाया जा रहा है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। इस बार हर घर तिरंगा अभियान के चलते सभी भारतवासियो में अनूठा उत्साह नज़र आ रहा है। हम भारतवासियों के लिए हमारी आन बान, शान, अभिमान, सम्मान तिरंगा है।

 

 

हर भारतवासी का यही है अरमान। हमेशा बढ़ती रहे इसकी शान।।

हमारा सम्मान है हमारा तिरंगा। देशप्रेम की बहानी है पावन गंगा।।

सशक्त अभियान में फहराएंगे घर घर तिरंगा। हर भारतवासी है राष्ट्र भक्ति से रंगा॥

देशभक्ति की भावना का करेंगे मिलकर संचार। राष्ट्र हित मे निर्णय पर करेंगे हमेशा विचार।।

 

 

राष्ट्रध्वज तिरंगे को देखते ही भारतीय होने पर अनोखा गर्व महसूस होता है। हम सभी इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे और भावी पीढ़ी को भी देशभक्ति की भावना से जोड़ेंगे। हम सभी देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज की सदैव रक्षा करेंगे और उसके सम्मान के लिए सदैव कृतसंकल्पित रहेंगे। ज्ञात हो की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ही आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हम सभी को तिरंगे की आन-बान-शान पर मर मिटने वाले लोगों का पराक्रम भावी पीढ़ी को बताना चाहिए और इस अभियान को गौरवान्वित करना चाहिए। असली राष्ट्रभक्ति वही है जिसमें हम सभी अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। बच्चों में इसी राष्ट्र भावना को जागृत करने की आवश्यकता है।

 

बढ़-चढ़कर हम लेंगे इसमें हिस्सेदारी। भारत माता की रक्षा है हम सबकी जिम्मेदारी॥ हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्र भावना है निहित। डॉ. रीना कहती, हम सब मिलकर करेंगे भारत माता का हित॥

डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)