शिमला: प्रदेश में आम जनमानस मौसम की मार चल रहा है प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और उससे होने वाले नुकसानों की खबरें आम हो चुकी है अब इसी को लेकर प्रदेश में सियासी खींचतान भी शुरू हो चुकी है। भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुई सड़कों का काम ज़ोरों पर चल रहा है और जहां पर JCB मशीन नहीं पहुँची वहाँ जल्दी ही अतिरिक्त मशीने भेजी जा रही है और सेब सीज़न को देखते हुए प्रदेश सरकार कड़े कदम उठा रही है ये बात भाजपा की कार्यसमिति सदस्य व पुर्व में जुब्बल नावर कोटखाई से प्रत्याशी रही नीलम सरैक ने रोहित ठाकुर के उस बयान को कटाक्ष करते कही जिनमे उन्होंने कहा था कि सड़के बेहाल है और मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें । नीलम सरैक ने कहा है कि मुख्यमंत्री पूरी स्थिति पर हमेशा नज़र बनाए हुए है मैं विधायक जी से पूछना चाहूँगी कि उन्होंने अपने इस नौ महीने के कार्यकाल में क्या किया वो हमेशा कहते रहते है कि अभी सरकार उनकी नहीं है पर मैं उनके ध्यान में ये बात लाना चाहती हूँ कि जहां से कांग्रेस के अन्य विधायक है वहाँ तो विकास की रफ्तार बनी हुई है बजाय लोगों को बरगलाने से अच्छा है कि वो अपने क्षेत्र में काम करें ।
Shoolini University
Latest article
राहुल गांधी झूठे आरोपों की राजनीति छोड़ें, लोकतंत्र में आरोपों के साथ प्रमाण देना...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि...
शूलिनी विव में ‘भारत पिचाथॉन’ का आयोजन: 10 स्टार्टअप्स ने इन्वेस्टर्स के सामने अपनी...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । शूलिनी यूनिवर्सिटी ने 'भारत पिचाथॉन 5.0' के हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ एडिशन की मेज़बानी की। यह 'हेडस्टार्ट नेटवर्क फ़ाउंडेशन' का...
रैंप वॉक से रॉक बैंड तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा प्रतिभाओं का शानदार संगम
आदर्श हिमाचल बयूरों
शिमला । ऑडिटोरियम में कहानियों, दृष्टिकोणों और आवाज़ों की एक टेपेस्ट्री जीवंत हो उठी, जब “वर्ड वीव 2026” ने सांस्कृतिक प्रदर्शन...











