लंबित मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ दी मॉल ने किया धरना प्रदर्शन

0
69

शिमला: भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ दी मॉल शिमला शाखा के अभिकर्ताओं ने आइ. आर . डी. ए . और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगे मनवाने के लिए शाखा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन का मुख्य कारण लंबित मांगो को लेकर था। जिसमें मुख्य मांगे पालिसी धारकों का बोनस में कमी, अभिकर्ता पोर्टिबिलिटी , पालिसी पर जी. एस. टी, और अभिकर्ताओं की ग्रुप इन्शुरन्स के प्रीमियम समेत कई अन्य मांगो को लेकर भारी प्रदर्शन किया गया। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ये मांगे जल्दी नहीं मानी गई तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।