चिटों पर भर्तियां करने वाले न सिखाएं कि कैसे चलती है सरकार – निशांत

बोले... हर साल 2 करोड़ नौकरियों पर आंकड़ा बताएं भाजपा नेता

0
4

बोले… हर साल 2 करोड़ नौकरियों पर आंकड़ा बताएं भाजपा नेता

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। आए दिन आधारहीन बयानबाजी कर हंसी का पात्र बन रहे भाजपा नेताओं पर तल्ख टिप्ण्णी करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता निशांत शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के भाजपा नेताओं से अब सीखने की जरूरत नहीं है कि सरकार कैसे चलाई जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ये लोग अपने समय में चिटों पर सरकारी भर्तियां करने को याद करें।वो बेरोजगार युवाओं को बताएं कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो हर साल 2 करोड़ सरकारी नौकरियां देने का वायदा किया था, उसका क्या हुआ। अब बेरोजगारी व सरकारी रोजगार में लगे युवाओं का आंकड़ा कहां तक पहुंचा है।रविवार को यहां जारी एक प्रेस ब्यान में निशांत ने कहा कि भाजपा नेता आधारहीन बयानबाजी करना बंद करें।अब सुख की सरकार है तथा भ्रष्टाचार पर सरकार ने नकेल कसी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पर भी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए उसे निलंबित कर दिया है जबकि पूर्व की भाजपा सरकार में पेपर बेचने का गोरखधंधा चला हुआ था, उसका पर्दाफाश कर सुक्खू सरकार ने पेपर बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।पूर्व सरकार में पुलिस भर्ती पेपर लीक हुआ था।पूर्व सरकार पेपर लीक करने वाली सरकार थी,जोकि युवाओं के साथ धोखा था।जल्द ही अब पारदर्शिता से आयोग में सरकारी भर्तियां होंगी। युवाओं व समाज के हर वर्ग के हित को देखते हुए सुक्खू सरकार अपने विवेक से फैसले ले रही हैं।
ओल्ड पैंशन स्कीम को लागू करने के साथ जरूरतमंद महिलाओं को हर माह 1500 रूपए देने पर सरकार काम कर रही है।एच.आर.टी.सी. में भी चालकों के 700 पदों को भरने की प्रक्रिया चली हुई है।उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने विधानसभा चुनाव को कुछ माह रहने पर 700 से अधिक संस्थान खोल दिए, जबकि प्रदेश पर 75 हजार करोडु़ रूपए पहले ही कर्ज था।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की नेक नीयत नहीं थी तथा अपने फायदे के लिए अंत में फैसले लेती रही।उन्होंने कहा कि अभी सुखविंदर सुक्खू की सरकार को केवल 2 माह हुए हैं तथा सरकार के फैसलों से भाजपा नेता अभी विचलित हो गए हैं, जबकि उन्हें याद करना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार अपने फैसलों से पलट नहीं रही है। इसके लिए भाजपा नेताओं को सीख लेनी चाहिए।