सराज ग्राम पंचायत बुंगरेलचौक में किया महिला ग्राम सभा का आयोजन

Mahila Gram Sabha was organized in the Gram Panchayat of Seraj Assembly Constituency, Bungrelchowk

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

मंडी सिराज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर जिला मंडी के उपमंडल थूनाग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बुंगरेलचौक में महिला ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया,यह बैठक प्रधान  राजेशवरी देवी  की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पंचायत की पूर्व प्रधान  लीला ठाकुर व पँचायत समिति की पूर्व सदस्या दिलु देवी सहित वर्तमान वार्ड सदस्यों चंद्रा देवी,सोनी देवी,लीला देवी व नीलम सहित 81 महिलाओं ने जोश व रूचि के साथ इस बैठक में भाग लिया I

 

इस बैठक में महिलाओं व बच्चों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई I इस बैठक में विभिन्न सामाजिक कुरीतियों दहेज प्रथा,बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या,नशीले पदार्थों के सेवन व रोकथाम, घरेलू हिंसा इत्यादि विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई तथा उनसे इनके रोकथाम में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया I इसके अतिरिक्त आशा कार्यकर्ता द्वारा स्वास्थ्य कार्डों, तथा बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के आहार व विभिन्न बीमारियों बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई I सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं बारे तथा पशु व कृषि सखियों द्वारा भी प्राकृतिक खेती व पशुओं की देखभाल बारे भी सभी को अवगत करवाया गया I

 

इस बैठक में ब्रम्हाकुमारी आश्रम जंजैहली से दीदी भिन्द्रा ठाकुर ने महिलाओं श्रेष्ठ आचरण व दृढ़ मनोबल रखने का ज्ञान दिया साथ ही अन्यमहत्वपूर्ण आध्यात्मिक ज्ञान दिया I ग्राम पंचायत को सांसद निधि से माननीय सांसद महोदया  प्रतिभा सिंह  द्वारा आठ महिला मंडलो को खेलकूद उपकरणों/अन्य उपकरणों हेतु राशि स्वीकृत की है बारे भी जानकारी दी गई ।