- आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सराज । जिला मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में बीते कल हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत मल्टीटास्क वर्कर का एक प्रतिनिधिमंडल ने सिराज कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश रेड्डी से मुलाकात की। सिराज ब्लॉक -1 जंजैहली MTW के प्रधान चिरंजीलाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्य मांगों मैं वेतन में वृद्धि जाए , सेवा विस्तार, निर्वाचन पुनर्विचार और 2 वर्ष के कार्यक्रम पूरा होने के बाद हमें अंशकालिक पूरा किया जाए और उसके उपरांत हमें रेगुलर किया जाए। - उनका कहना है कि प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश रेड्डी ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने का समय 13 मार्च सोमवार का सुनिश्चित किया गया । प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश रेड्डी ने मल्टीटास्क वर्कर को आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और हिमाचल प्रदेश के सुखविंद्र सुक्खू सरकार मल्टी टास्क वर्कर के साथ हैं, MTW की सभी बातें सुनी जाएगी और जल्द ही मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर आपकी समस्याओं का हल किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश रेड्डी से मिला शिक्षा विभाग में कार्यरत MTW का एक प्रतिनिधिमंडल
A delegation of MTW working in the Education Department met State Congress Secretary Jagadish Reddy











