आदर्श हिमाचल ब्यूरो
मंडी। प्रदेश की सुक्खू सरकार के जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ और प्रदेश भर में बंद किए सैंकड़ों संस्थानों विरोध में शनिवार को मंडी के एतिहासिक सेरी मंच पर भारतीय जनता पार्टी ने जन आक्रोश रैली आयोजित की जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तबसे प्रदेश में विकाश कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हैं और मुख्यमंत्री सहित सभी कांग्रेसी नेता केवल सत्ता के नशे में चूर हैं। पिछले लगभग तीन महीनों से प्रदेश की सरकार केवल संस्थानों को बंद करवाने में व्यस्त है और प्रदेश में निराशा का वातावरण बना हुआ है।मुख्यमंत्री एक भी विकास योजना प्रदेश की आम जनता को समर्पित करने में असफल रहे हैं और विकास योजनाएं केवल मुख्यमंत्री सुक्खू अपने यार मित्रों के लिए ही बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अब 20 मार्च तक
उन्होंने कहा कि लोग गांरटियो का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सुखु सरकार उन गांरटियो को भूल चूके है उन्होंने कहा कि आज जिलाभर के भाजपा कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली के माध्यम से विकास विरोधी सुक्खू सरकार को आईना दिखाया उन्होंने कहा कि सरकार को यह संस्थान जनता को समर्पित करना होगा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार को सता से बाहर निकालने के लिए भाजपा लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।इस दौरान रैली में मंडी के सभी विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे