आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 1 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के एक दिवसीय दौरे पर रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक स्थापना दिवस में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।
प्रतिभा सिंह 1 अप्रैल को शिमला से सुबह 8 बजे मंडी के लिए रवाना होंगी और 11 बजे सरदार पटेल विश्वविद्यालय में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद सांय शिमला लौट आएंगी।