लदरौर स्कूल ने  धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस,  प्लास्टिक उत्पाद का प्रयोग ना करने की भी दिलाई शपथ 

0
6
लदरौर में विश्व पर्यावरण दिवस 2023
लदरौर में विश्व पर्यावरण दिवस 2023

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

 

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में विश्व पर्यावरण दिवस 2023 बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य  राजकुमारी पाठशाला के अध्यापक व प्राध्यापक वृंद, प्रशिक्षु अध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवी, अन्य विद्यार्थी, भोरंज ब्लॉक के पंचायत निरीक्षक, झरलोग पंचायत के पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्करज, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस की रैली पाठशाला प्रांगण से 11:00 बजे चलना आरंभ हुई तथा लदरौर बाजार से होते हुए संतोषी माता मंदिर के परिसर में प्रविष्ट हुई। यहां पर भोरंज ब्लॉक के पंचायत निरीक्षक जी ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर किसी भी तरह का प्लास्टिक उत्पाद का प्रयोग ना करें की शपथ दिलाई।

 

 

यह भी पढ़े:- HP CABINET MEETING: स्कूल डिनोटिफाइ, वाटर सैस, भांग की खेती व कई अहम फैसलों पर चर्चा, विभिन्न विभागों में भर्तियों को मिल सकती है मंजूरी

 

 

रैली में उपस्थित सभी जनों ने रास्ते में प्लास्टिक के कचरे को उठाया तथा थैलों में भरकर इकट्ठा कर लिया। इस अवसर पर संतोषी माता मंदिर कमेटी ने रैली में उपस्थित सभी को मध्यान्ह भोजन करवाया। भोरंज के उपमंडलाधिकारी जी ने रैली के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।