आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ताया लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष रूप सिंह धूमल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे पिछले कुछ समय से बिमार चल रहे थे।
अपने शोक संदेश में पठानिया ने कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने में रूप सिंह धूमल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा की।
यह भी पढ़े:- बिपरजॉय तूफान हिमाचल में भी दिखाएगा अपना असर
पठानिया ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है व दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।