गो ग्रीन इनिटेटिव की और से ग्लेन एरिया में लगाए गए 45 देवदार पौधे

0
4
शिमला में पूर्व पार्षद ने ग्लेन एरिया में लगाए 45 देवदार
शिमला में पूर्व पार्षद ने ग्लेन एरिया में लगाए 45 देवदार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। राजधानी शिमला में पूर्व पार्षदों की ओर से गो ग्रीन इनिटेटिव द्वारा ग्लेन एरिया में 45 देवदार के पौधे लगाए गए। इसके साथ ही दो वर्ष पूर्व  लगाए गए देवदार के पौधों का निरीक्षण किया। पार्षदों ने कहा कि भविष्य में भी पूरे शिमला शहरी में इस मुहिम को चलाया जाएगा।

 

यह भी पढ़े:- राहत: प्रदेश सरकार ने 70 हजार पर्यटकों को किया सुरक्षित रवाना, बिजली, पानी और मोबाइल सेवाएं भी बहाल 

 

उन्होंने कहा कि पौधारोपण , सफाई अभियान, अवेयरनेस कैंपेन, इकोफ्रेंडली लाइफस्टाइल आदि को बढ़ावा दिया जायेगा। पार्षदों में किमी सूद, कुसुम सदरेट , पूर्व नगर निगम मेयर सत्या कौडल अन्य शामिल रहे। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को भी श्रावण के शिवरात्रि की हार्दिक बधाई  दी है और कहा है कि आज का यह दिन इस मुहिम को शुरू करने के लिए विशेष रूप से चुना गया।