कुल्लू: गडसा घाटी में फटा बादल,  एक दर्जन से ज्यादा घर बहे, दो पुल और कुछ मवेशियों के भी फ्लैश फ्लड में बहने की सूचना  

मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी 

0
17
कुल्लू: गडसा घाटी में फटा बादल,  एक दर्जन से ज्यादा घर बहे,
कुल्लू: गडसा घाटी में फटा बादल,  एक दर्जन से ज्यादा घर बहे,

24 जून से प्रदेश में अब तक 44 लोगों की जा चुकी है जान, 5116 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति भी हो गई है तबाह 

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

 

शिमला। हिमाचल के कुल्लू जिले की गडसा घाटी में सुबह चार बजे के करीब बादल फटने से एक दर्जन से ज्यादा घर नाले में बह गए।  संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। घाटी में भेड़ फार्म को नुकसान हुआ है।  इसके अलावा दो पुल और कुछ मवेशियों के भी फ्लैश फ्लड में  बह गए है।

 

 मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।  इसे देखते हुए लोगों को उफनते नदी-नालों के आस-पास और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

 

 

आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। 24 जून से अब तक फ्लैश फ्लड व लैंड स्लाइड की चपेट में आने से 44 लोगों की जान जा चुकी है। जिसमे  कुल्लू और मंडी जिले में सबसे ज्यादा तबाही मची है। प्रदेश में 5116 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। प्रदेश में 606 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, जबकि 5363 घरों को आंशिक क्षति पहुंची है। 236 दुकानें, 1648 गौशालाएं और 91 लेबर शेड व पुल ध्वस्त हुए हैं।

 

यह भी पढ़े:- शिमला में पानी की किल्लत, मुख्यमंत्री मंत्री और विधायक गायब : भाजपा

 

कई क्षेत्रों में सेब के दानों से लदे बगीचे ही बह गए हैं। हिमाचल में ऐसी तबाही पिछले 50 सालों में कभी नहीं हुई। इतना ही नहीं भारी बारिश के कारण 600 सड़कें 14 दिन से बंद पड़ी हैं।