भारी बारिश को राज्य आपदा घोषित करेगी प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री बोले ..... हिमाचल को आपदा से हुआ 10 हजार करोड़ का नुकसान 

0
5
प्रदेश सरकार भारी बारिश को आज घोषित करेगी राज्य आपदा
प्रदेश सरकार भारी बारिश को आज घोषित करेगी राज्य आपदा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मूसलाधार बारिश के कारण हुए भारी नुकसान को राज्य आपदा घोषित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल को आपदा से 10 हजार करोड़ का नुकसान  हुआ है । उन्होंने कहा कि इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, राज्य में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया की भी प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रविवार से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन हुआ है। बचाव अभियान पूरे जोरों पर हैं और राज्य सरकार अपने संसाधनों के जरिए प्रभावित परिवारों, खासकर उन लोगों की मदद करने का प्रयास कर रही है जिनके घर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

यह भी पढ़े:- शिमला: कोमली बैंक पर मंडराया खतरा, मकानों तक पहुंची बड़ी -बड़ी दरारें, चार मकान करवाए गए खाली

 

सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय दलों ने नुकसान के आकलन के लिए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है और हमें केंद्र से समय पर मदद की जरूरत है। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के भाजपा सांसदो पर भी पलटवार करते हुए कहा है कि पीएम, जेपी नड्डा,  अमितशाह ने कम से कम हिमाचल का हाल तो जाना। लेकिन प्रदेश के चारो सांसद जिन्हे हिमाचल की जनता ने चुना है सांसद चली थी उसमे सवाल नहीं उठाया जा सकता था कि हिमाचल में कितना नुकसान हुआ और आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार क्या मदद कर रही है ।  प्रदेश के चारो सांसदों  को जनता के सवाल का जवाब देना ही होगा।