श्री भीमाकाली जी और मंदिर ट्रस्ट रामपुर बुशहर के समूह ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भेंट किया 5 लाख रुपये का चेक  

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में श्री भीमाकाली जी और मंदिर ट्रस्ट रामपुर बुशहर के समूह की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया। फतेहपुर के सामाजिक कार्यकर्ता हंस राज भारद्वाज ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष कुमार भी मौजूद थे।

 

केसीसी बैंक लिमिटेड के कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष पंकज धीमान के नेतृत्व में शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।

 

यह भी पढ़े:- सेब नाले में बहने वाले विवाद पर CM के प्रधान मीडिया सलाहकार बोले ….. राजनीतिक मंशा से किया गया काम, नियमों के तहत हुई कार्रवाई

 

राज्य प्रशासनिक व नागरिक सेवा अधिकारियों के अखिल भारतीय फेडरेशन ने आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान किया। हिमाचल प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने अंशदान का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।