चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सीनियर पत्रकार कमलजीत सिंह बनवैत के बड़े भाई के निधन पर जताया दु:ख

0
109
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सीनियर पत्रकार कमलजीत सिंह बनवैत के बड़े भाई के निधन पर जताया दु:ख
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सीनियर पत्रकार कमलजीत सिंह बनवैत के बड़े भाई के निधन पर जताया दु:ख

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

चंडीगढ़। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सीनियर पत्रकार स. कमलजीत सिंह बनवैत के बड़े भाई स. बलबीर सिंह बनवैत के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। स. बलबीर सिंह बनवैत (69) जालंधर के एपीजे स्कूल में पंजाबी लेक्चरर थे। वह कैंसर से पीडि़त थे और आज उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।

 

यह भी पढ़े:-  एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) अखिलेश्वर सिंह को विद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सीएफओ अवार्ड 2023 से किया गया सम्मानित 

 

यहाँ जारी अपने शोक संदेश में कैबिनेट मंत्री ने दुखी परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की। उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला दें।
स. बलबीर सिंह बनवैत अपने पीछे परिवार में पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर, 2023 को जालंधर में किया जाएगा।