21 गढ़वाल राइफल्स का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत

0
3
grand-welcome-21-garhwal-rifles-reaching-una
grand-welcome-21-garhwal-rifles-reaching-una
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
ऊना। जिला सैनिक कल्याण ऊना के उप निदेशक लेफ़्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी की 21 गढ़वाल राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे साइकिल अभियान का 28 सितम्बर को बद्दी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग जोकि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में आने का सोच रहे हैं उनको प्रोत्साहित करना व भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाना है। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को प्रातः 8 बजे ऊना से उन्हें पूरे सम्मान के साथ ऊना विदा किया गया। उन्होंने बताया कि इस साइकिल अभियान को दोनों ओर क़तार में खड़े होकर हाथों में तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विदाई दी।