आदर्श हिमाचल ब्यूरों
चंडीगढ । श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। इस अवसर पर किसान भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संगत में ठंडा-मीठा जल, छोले और कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया और गुरु साहिब जी की शिक्षाओं को याद किया गया।
इस दौरान स. अजयपाल सिंह बराड़ डी.एम.ओ., परवेज़ सिंह चौहान केयर टेकर, रविंदर सिंह गिल, परमिंदर मंगत, नवीन वर्मा, रोशन, हरीश, अश्वनी, नरेश, करनवीर सिंह, अर्शदीप कौर बुट्टर, संत सिंह, गुरप्रीत सिंह समेत स. सुखविंदर सिंह गिल, पंजाब मंडी बोर्ड यूनियन के सदस्यों और पंजाब मंडी बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा तन-मन-धन से सेवा की गई।
इस अवसर पर संगत को गुरु साहिब जी की शहादत से प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा और सरबत दा भला के संदेश पर चलने का आह्वान किया गया।











