आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार विवादित अधिकारी को दिए जाने पर गंभीर आपत्ति दर्ज करवाई।
अभाविप ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा आरोप पत्रित एवं “Officer of Doubtful Integrity (ODI)” सूची हेतु अनुशंसित अधिकारी को विश्वविद्यालय का दायित्व सौंपना उच्च शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है।
विद्यार्थी परिषद ने राज्यपाल से आदेश पर पुनर्विचार कर स्वच्छ एवं निष्पक्ष छवि वाले अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपने की मांग की।
#ABVP #Governor #NauniUniversity #Solan #HimachalPradesh #Education #StudentVoice











