हादसे: रोहड़ू में सड़क दुर्घटनाओं में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत

रोहड़ू में दुखद हादसों में दो लोगों की मात
रोहड़ू में दुखद हादसों में दो लोगों की मात

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के तहत दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की जान चली गई है। मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू उपमंडल के भमनोली डांक के पास एक ऑल्टो कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चला रहे पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार रात आठ बजे के करीब हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर तैनात रामपुर निवासी जय सिंह (36) ऑल्टो (एचपी 06ए 4280) में सवार होकर घर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: मंडी: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश
रोहड़ू-सरमकोट मार्ग पर भमनोली डांक के पास कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे का धमाका होते ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक कांस्टेबल दम तोड़ चुका था।  मृतक जय सिंह साल 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे। साल 2008 से वह रोहड़ू थाने में सेवारत थे। वह अपने पीछे पत्नी और एक बच्चा छोड़ गए हैं। रोहड़ू के डीएसपी सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत आज परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
जबकि दूसरी घटना में बालेरो नंबर एचपी -10 ए 4276 दो लोगों को ले जाते हुए कल रात क्रास्नोडार में खाई में गिर गया। स्थानीय निवासी तारादत्त शर्मा ने हादसे की जानकारी पुलस को दी। मौके पर पंहुचने पर दुर्घटाग्रस्त वाहन के पास एक व्यक्ति मृत पाया गया जबकि  जबकि दूसरा (चालक) सड़क पर बैठा था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंशुल शर्मा पुत्र शेर शाह नंद निवासी च्यूनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए है, जबकि वीरवार को दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोह़ड़ू लाया गया है।
 

Ads