आदर्श हिमाचल ब्यूरो,
शिमला ।आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने आज अनाडेल स्थित आर्मी हेरिटेज म्यूजियम में जीर्णोद्धार के बाद श्रद्धांजलि स्थल को जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने 52 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया, जो राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।आर्मी हेरिटेज म्यूजियम शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
समारोह में आरट्रैक के अधिकारी, जवान, स्टेशन यूनिट्स, पूर्व सैनिक तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह स्मारक और राष्ट्रीय ध्वज भारतीय सेना की शहीदों के प्रति सम्मान, वीरता, बलिदान और देशभक्ति की परंपरा को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#AdarshHimachal #ShimlaNews #IndianArmy #ARTRAC #ArmyHeritageMuseum #Tribute #NationalFlag #HimachalPradesh #ProudMoment #TourismHimachal











