एएचएस मिडिल सेक्शन का वार्षिक स्पोर्ट्स डे उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ

0
4

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, फिटनेस ड्रिल, योग, जिम्नास्टिक्स, कराटे और स्केटिंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। खेल प्रतियोगिताओं में ऑब्स्टेकल रेस, बैटन रिले, स्किपिंग रेस और सैक रेस जैसे रोमांचक मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे।

 

 

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह और खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

 

मार्चिंग कप में फ्रेंच हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ओवरऑल चैंपियनशिप में मैथ्यू हाउस विजेता बना। मैथ्यू हाउस को प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स शील्ड से सम्मानित किया गया।

 

 

सर्वश्रेष्ठ एथलीट के लिए अंकुर चौहान मेमोरियल ट्रॉफी शानाया वर्मा को प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

#AucklandHouseSchool#SportsDay2026#Shimla#MiddleSection#SportsSpirit#MatthewHouse#ShanayaVerma#SchoolSports#HimachalPradesh#StudentTalent#AnnualSportsDay