शिमला: सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरुपतवंत सिंह पन्नू के बयान पर ऑल इंडिया एंड टेरेरिस्ट फ्रंट के प्रभारी हरीश वर्मा ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. हरीश वर्मा ने कहा कि पन्नू नापाक इरादे वाले पाकिस्तान और अन्य देशों की फंडिंग के सहारे भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को आज तक न तो कोई तोड़ सका है और न ही भविष्य में कोई तोड़ सकेगा. हरीश वर्मा ने कहा कि जिस भिंडरावाले को सम्मान देने की बात कही जा रही है, वह आतंकवादी था. आतंकवादी भिंडरावाले को सेना ने देश की अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा करते हुए उचित स्थान पर ठिकाने लगा दिया था. ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के प्रभारी हरीश वर्मा ने पंजाब से आ रही कुछ गाड़ियों में खालिस्तान के झंडे लगाने पर भी विरोध जाहिर किया है. साथ ही उन्होंने इस मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल पुलिस के रवैये की भी प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान से हिमाचल प्रदेश के लोगों को बल मिला है. एआईएटीएफ के राष्ट्रीय प्रभारी हरीश वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पन्नू ने कई हवाई दावे किए थे, जिसमें भारतीय तिरंगा न फहराने की बात कही गई थी. तब भी हिमाचल प्रदेश के लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर देशभक्ति के जज्बे का परिचय दिया था. अब 29 अप्रैल के दिन खालिस्तान के झंडे फहराने का भी हिमाचल की जनता सख्ती से जवाब देगी. उन्होंने कहा कि जनता पन्नू को समझा देगी कि भारत में सिर्फ एक ही झंडा फहराया जाता है और वह है भारत का तिरंगा झंडा.
Shoolini University
Latest article
एएचएसबी ने उभरते युवा लेखक वेदांत शर्मा की उपलब्धि का किया सम्मान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । एएचएसबी (AHSB) में कक्षा 7 के छात्र वेदांत शर्मा द्वारा अपनी पहली पुस्तक “Where the Window Begins” के सफल...
प्रशिक्षण से बढ़ेगी पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सुरक्षा: संजय सिंह चौहान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । संजय सिंह चौहान, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड, ने कहा कि डिजिटल युग में...
हिमाचल मित्र मंडल दिल्ली ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
धर्मशाला/नई दिल्ली। हिमाचल मित्र मंडल दिल्ली (रजि.) द्वारा Himachal Bhawan में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें Delhi Police के...











