कोरोना के तीन मामले आने के बाद कंटेनमेंट जोन नहीं बनाने से नाराज कर्मचारियों ने किया सचिवालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। राज्य सचिवालय में कोरोनावायरस के तीन मामले आने के बाद भी कंटेनमेंट या बफर जोन नहीं बनाने से नाराज कर्मचारियों ने वीरवार सुबह दफ्तर पहुंचते ही काम रोक दिया और सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। सचिवालय कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अफसरशाही को कई बार बताने के बावजूद एहतियात नहीं बरती जा रही है। कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए आज काम बंद कर दिया है। कई कर्मचारी जहां घर को लौट गए वहीं कुछ अभी भी सचिवालय में ही हैं। सचिवालय की भी कैंटीन बंद कर दी गई है। सचिवालय के कई कमरों को सील कर दिया गया है।