आनी मंडल युवा मोर्चा ने रिमंड के बागासराहन में किया पौधारोपण, देवदार के रोपे करीब 400 पौधे

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। भाजयूमो  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  द्वारा की गई पौधारोपण अभियान की शुरुआत के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1 लाख पौधे  रोपेगा। जिसके अंतर्गत युवा मोर्चा जिला कुल्लू के लिए 4000 व युवा मोर्चा आनी मंडल के लिए 1000 विभिन्न प्रजाति के पौधों को लगाने का लक्ष्य दिया गया है। आनी मंडल युवा मोर्चा का पौधरोपण का दूसरा कार्यक्रम बुधवार को निरमण्ड के बागासराहन में आयोजित किया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा की अगुवाई में खाली पड़ी वन भूमि पर, वन विभाग के सौजन्य से 400 से ज्यादा देवदार के पौधे रोपे गए। इस कार्यक्रम में  भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नवल नेगी  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Ads

यह भी पढ़ेंः- मशाल युवक मंडल चौहनी ने माशनू नाला में चलाया पौधारोपण अभियान, देवदार के रोपे करीब दो सौ पौधे

इसके अलावा कार्यक्रम में विशेष रूप से पंचायत समिति निरमण्ड के पूर्व वाईस चैयरमेन योगेश भार्गव, मण्डल उपाध्यक्ष जीवन चौहान,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन भारती, प्रदेश सह प्रवक्ता वेद ठाकुर , प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य प्रेम ठाकुर,जिला प्रवक्ता कुलदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरोत्तम ठाकुर,पौधरोपण कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चौहान, मण्डल सचिव चवित्र ठाकुर,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हरीश मेहता,ओम प्रकाश,दलजीत ठाकुर,संदेश शर्मा, महामन्त्री भूपेंद्र, धर्मपाल नेगी, सचिव कुकु आर्यन, परमार सिंह,रणबीर रघु आदि उपस्थित रहे।