अनिल गोयल होंगे कांग्रेस पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रदेश सचिव व कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव रहे अनिल गोयल को पंचायती राज संगठन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी के तौर पर अनिल गोयल का नियुक्ति पत्र
पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी के तौर पर अनिल गोयल का नियुक्ति पत्र

वह इससे पहले कांग्रेस में डायरेक्टर यूथ एंड स्पोर्ट्स किसान कांग्रेस के महासचिव, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, सेवादाल में संगठन मंत्री, कोर्डिनेटर और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रह चुके हैं। उन्होंने संगठन में वीरभद्र सिंह , विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर और सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ काम किया है। इसके अलावा वह दिल्ली एवं बिहार चुनाव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में निकाय एवं पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में पार्टी में बेहतर तालमेल बनाने एवं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह नियुक्ति की गई है।