आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सोलन। जिला सोलन में आज फिर एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। मामला सोलन के जाबली का है। रविवार को शिमला की तरफ से चंडीगढ़ जा रहे सेब से भरे ट्रक नंबर आर जे 14 जी जे 1031 की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण ये ट्रक आगे जा रही बस नंबर एचपी 51 ए 3651 से जा टकराया। ट्रक की जोरदार टक्कर के कारण ट्रक व् बस दोनों ही सड़क में पलट गए। इस दुर्घटना में 20 लोग घायल बताएं जा रहे हैं।

स्थानीय लोगो की मदद से NHAI की एम्बुलेंस में घायलों को सीएचसी धर्मपुर पहुँचाया गया।जहा उनका ईलाज चल रहा है। वही गंभीर रूप से घायलों को nhai की एम्बुलेंस की मदद से सोलन हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार पांच-छह लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं, जिनक इलाज सोलन अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस शिमला से कालका रूट पर चलती है।