आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी ने नेक्स्टजेन के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर से 34 दिवसीय काउंसलिंग जागरूकता कारवां को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों, प्रवेश प्रक्रिया तथा कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है।
कारवां आगामी 34 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगा और विद्यार्थियों को उभरते करियर अवसरों, छात्रवृत्तियों, उद्योगोन्मुखी शिक्षा तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के बारे में जागरूक करेगा। अभियान के दौरान विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
निदेशक प्रवेश उषा चौहान ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों और बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप करियर चुनने में मदद करेगी। वहीं, सीटीपीएल के सहायक निदेशक गुरकिरपाल सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करना तथा युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कारवां प्रदेशभर में हजारों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचकर उन्हें शिक्षा और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा तथा युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#APGShimlaUniversity #CareerCounselling #EducationAwareness #HimachalPradesh #HigherEducation #CareerGuidance











