शिमला: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्थानीय एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग की ओर से शुक्रवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर विकासनगर और पब्लिक हेल्थ सब-हेल्थ सेंटर कवारा के सौजन्य से शुक्रवार को टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया जिसमें 70 लोगों को कोरोना से बचाब के लिए बूस्टर डोज़ लगवाई गई। सुबह ग्यारह बज़े से ही ग्राम पंचायत पूजारली के कवारा ग्राम और सयार ग्राम के लोगों में कोरोना की बूस्टर डोज़ व टीकाकरण के लिए उत्साह दिखाई दिया। वहीं एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कार्यकारी अधिकारियों, विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाता, गैर-शिक्षक कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, चालक-परिचालकों, मालियों, सुरक्षा कर्मियों ने भी कोरोना से सुरक्षा बनाए रखने के लिए बूस्टर डोज़ ली। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के कुलसचिव बलराम झा ने भी बूस्टर डोज़ लगवाकर सभी को कोरोना-टीकाकरण व बूस्टर डोज़ के लिए जागरूक किया कि टीकाकरण से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें और संक्रमण से सुरक्षित रहें। स्वास्थ्य कर्मी हिमेन्द्रा शर्मा और आशा-वर्कर नीलम शर्मा और छायावती ने पूरी सतर्कता के साथ सभी पात्र लोगों व अठारह साल से ऊपर की उम्र के लोगों जिन्हें पहले से दो कोरोना के टीके लगवा चुके हैं उन्हें कोरोना की तीसरी बूस्टर डोज़ का टिका लगाया। कुलपति प्रो. डॉ. रमेश चौहान ने सभी के स्वास्थ्य-लाभ की कामना की और कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व नियमों का पालन करने से संक्रमण से बचा जा सकता है इसलिए जागरूक रहने की जरूरत है।
Shoolini University
Latest article
गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सुक्खू सरकार, अब फिर प्रदेश की जनता को...
आदर्श हिमाचर ब्यूरों
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर आयोग बनाकर कांग्रेस सरकार सिर्फ चुनाव से पहले...
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में 11वीं-12वीं के विज्ञान विद्यार्थियों के लिए करियर...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ठियोग/शिमला। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), ठियोग, जिला शिमला में 14 अक्टूबर 2026 को विज्ञान संकाय के कक्षा 11वीं एवं...
राहुल गांधी झूठे आरोपों की राजनीति छोड़ें, लोकतंत्र में आरोपों के साथ प्रमाण देना...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि...











