सेब आढ़ती हड़ताल पर ….फल मंडी में नहीं बिक रहे सेब बागवान परेशान

किलो के हिसाब से सेब खरीदने का विरोध में उतरे है आढ़ती

टाइडमैन सेब
टाइडमैन सेब
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। हिमाचल सरकार द्वारा इस बार किलो के हिसाब से सेब खरीदने का फैसला लिया है और सभी मंडियों में किलो के हिसाब से ही सेब खरीदने के सख्त निर्देश भी जारी कर दिए हैं लेकिन मंडियों में आढ़तियों के लिए तोल कर सेब खरीदना आफत बन गई है ऐसे में अब आढ़ती सरकार के  इस फैसले के विरोध में उतर आए हैं और आढ़ती हड़ताल पर चले गए हैं।

वीरवार को भट्टाकुफर फल मंडी में करसोग कोटखाई ठियोग से बागवान अपना सेब लेकर पहुंचे लेकिन फल मंडी में आज आढ़त पूरी तरह से बंद कर दी गई और आढ़ती वहां पर नहीं है ऐसे में बागवान परेशान है वीरवार को करीब 15 गाड़ियां से भी फल मंडी में पहुंची है।

फल मंडी में सेब लेकर पहुंचे बागवानों का कहना है कि पहले ही बारिश से सड़कें काफी प्रभावित हुई हैं और सेब पर भी मौसम की मार पड़ी है बड़ी मुश्किल से मंडी तक सेब की गाड़ियां लेकर पहुंचे हैं लेकिन यहां पर आढ़ती सेब नहीं खरीद रहे हैं सुबह से यहां पर गाड़ियां लेकर पहुंचे हैं। बागवानों का कहना है कि सरकार द्वारा किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था की है वो फैसला स्वागत योग्य है इससे सभी बागवान खुश हैं। लेकिन आढ़ती किलो के हिसाब से सेब खरीदने की के लिए आनाकानी कर रहे हैं। बागवानों ने सरकार से आढ़तियों की मनमानी पर नकेल कसने की गुहार लगाई है।
Ads