नियुक्ति: वीर सिंह ठाकुर बने आम आदमी पार्टी रोहडू के नए अध्यक्ष

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

रोहड़ू। आम आदमी पार्टी हिमाचल के शीर्ष नेतृत्व ने वीर सिंह ठाकुर निवासी अढाल को पार्टी के प्रति उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए आम आदमी पार्टी रोहडू का नया अध्यक्ष चुना है।

यह भी पढ़ें: डिजिटिलाइजेशन: कोविड फंड के बेहतर प्रबन्धन के लिए अपनाई जा रही है पारदर्शिता

इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य विकेंद्र सूद व संगठनात्मक जिला महासू के अध्यक्ष लक्ष्मन नेगी ने वीर सिंह ठाकुर जी को इस नियुक्ति के लिए बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि इनकी अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी रोहड़ू और ज्यादा मजबूत बनेगी और जनहित के मुद्दों को अपने क्षेत्र में उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा 2022 में रोहडू क्षैत्र में आम आदमी पार्टी लोगों के सामने एक सशक्त विकल्प आम आदमी पार्टी के रूप देगी।