मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिली आशा वर्कर्स, स्थाई नीति बनाने की रखी मांग, सीएम ने दिया आश्वाशन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिली आशा वर्कर्स, स्थाई नीति बनाने की रखी मांग, सीएम ने दिया आश्वाशन

CM SUKHVINDER SINGH SUKHU
CM SUKHVINDER SINGH SUKHU
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिली आशा वर्कर्स, स्थाई नीति बनाने की रखी मांग, सीएम ने दिया आश्वाशन
आदर्श  हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। पिछले लंबे समय से स्थाई नीति की मांग कर रहे आशा वर्कर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से  मिलने पीटर हाफ पहुंची। आशा वर्कर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी। साथ ही स्थाई नीति बनाने और न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान आशा वर्कर की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
आशा वर्कर संघ के अध्यक्ष सत्या  रानटा  ने कहा कि प्रदेश भर में आशा वर्कर विभिन्न पीएससी के साथ काम कर रही है और कठिन परिस्थितियों में भी दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रही है लेकिन उन्हें नाममात्र का मानदेय दिया जा रहा है । उन्हें नियमित तक नहीं किया जा रहा इसको लेकर पिछले काफी समय से हुए सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनके लिए कोई स्थाई नीति तक नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले हैं और उन्हें अपनी समस्याएं बताइए और मुख्यमंत्री में समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
    वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आशा वर्कर उनसे मिलने आए और उनकी जो समस्याएं हैं उनका कैसे समाधान हो सकता है इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन शुरू हो चुका है और लोक निर्माण विभाग तथा आईपीएच के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी सरकार आज शिमला में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि सालों से चले आ रहे नियमों व व्यवस्था को परिवर्तित अथवा सुदृढ़ करने का कार्य शुरू किया जा चुका है और इसका नमूना आईपीएस व लोक निर्माण विभाग में टेंडर आवंटन में बांधी गई समय सीमा के रूप में देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सीमेंट उद्योग और ट्रक ऑपरेटर की समस्या को लेकर आज शाम उद्योग मंत्री व सचिव के साथ वे स्वयं बैठक करेगे करेंगे और समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी ।
 बता दे  प्रदेश में कूल 7964 आशा वर्कर हैं, जो प्रदेश के विभिन्न पीएचसी के साथ काम कर रही हैं.  कोविड के दौरान आशा वर्कर ने टीकाकरण में बेहद अहम भूमिका निभाई थी. देश भर में सबसे पहले हिमाचल में टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी को विश्व में सबसे बड़ा दान आशा वर्कर का रहा. टीकाकरण अभियान में आशा वर्कर ने प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों तक जाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाया. इस दौरान जमकर आशा वर्कर की तारीफ हुई. और पीएम मोदी ने भी आशा वर्कर के इन प्रयासों के लिए उनकी खूब तारीफ़ की. लेकिन इन्हें नियमति नही किया जा रहा है।
Ads