मृतक की पहचान नेमचंद पुत्र नराता राम गांव जयनगर तहसील अर्की जिला सोलन से हुई जो कि महिला के साथ पिछले कुछ समय से लीव-इन रिलेशनशिप रह रहा था। जबकि पुलिस ने हत्या करने वाले महिला के पति रविंद्र साहनी निवासी वैशाली बिहार को कालका से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना बद्दी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सूचना मिलते ही बद्दी थाना की टीम मौके पर पहुंची। महिला अनिता देवी निवासी बिहार ने बताया कि करीब 25 साल पहले रविंद्र साहनी निवासी इमादपुर जिला वैशाली बिहार से शादी हुई थी लेकिन वह शादी के बाद से मारपीट करता था जिस कारण वह पिछले काफी समय से अलग रहती थी। महिला ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से नेम चंद नाम के व्यक्ति के साथ रहती थी। महिला ने बताया कि रोजाना की तरह अलग-अलग कमरे में सो रहे थे तो सुबह देखा कि नेम चंद की हत्या कर दी गई है। महिला ने अपने पति पर हत्या का शक बताया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।











