भारतीय मजदूर संघ ने मनाया एचआरटीसी कर्मशाला में 66वां स्थापना दिवस

संघ ने किया ध्वजारोहण, भारत माता की जय के लगाए नारे

0
130

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। एचआरटीसी रामपुर के कर्मचारियों ने  भारतीय मजदूर संघ का 66वां स्थापना दिवस एचआरटीसी कर्मशाला मे  बनाया! जिसकी अध्यक्षता हिमाचल परिवहन मजदूर संघ रामपुर इकाई के अध्यक्ष हरीश कुमार ने की! इस मौके पर परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव  रविंद्र सिंह तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता यार्ड मास्टर राजेंद्र कुमार और मुख्य यांत्रिक स्वर्ण देव जी किशोरी लाल मकैनिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे!
यह भी पढ़ेंः- सरकारी मदद से बढ़े सफलता के कदम, अक्षय के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तथा कर्मचारियों ने भारत माता की जय के जय नारे लगाए ।प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह व अध्यक्ष हरीश कुमार तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार व किशोरी लाल  ने कर्मचारियों के समक्ष अपने विचार रखें उक्त पदाअधिकारियों ने कहा मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को दतोपंत ठेंगड़ी जी ने की थी तथा उन्होंने संघ का पहला सदस्य भगवान को माना था और शोषित पीड़ित तथा वंचित मजदूरों के साथ खड़े होने का प्रण लिया था ।
 संघ के पदाधिकारियों ने  कहा कि संघ के कार्यकर्ता आज श्रद्धेय दतोपतं ठेगड़ी जी के विचारधारा के ऊपर चलते हैं जिस कारण भारतीय मजदूर संघ आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here