भटियात के विधायक बिक्रम जरियाल बने सरकारी मुख्य सचेतक जबकि भोरंज से विधायक कमलेश बनी सरकारी उप मुख्य सचेतक

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। जिला चम्बा से दूसरी बार विधायक बने भाजपा के बिक्रम जरियाल को सरकार में अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें सरकारी मुख्य सचेतक बनाया गया है। बता दें कि जुब्बल कोटखाई में भाजपा विधायक व वरिष्ठ नेता नरेंद्र बरागटा की मौत के बाद ये पद खाली हुआ है। जबकि हमीरपुर के भोरंज विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।

शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता ने विक्रम सिंह जरयाल, सदस्य, हिमाचल प्रदेश विधान सभा में सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें: ताजपोशी: सरकार ने नियुक्त किए तीन बोर्ड-निगमों के उपाध्यक्ष, रश्मि धर सूद को बनाया हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश विधान सभा ने विक्रम सिंह जस्याल, सदस्य, हिमाचल प्रदेश विधान सभा, हिमाचल प्रदेश विधान सभा मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक का वेतन, भत्ते और अन्य प्रसुविधाएं अधिनियम, 2018 (2018 का अधिनियम संख्यांक 3) की धारा 2(ख) में दिये गये स्पष्टीकरण के अन्तर्गत सरकारी मुख्य सचेतक के पद पर मान्यता की गई है।।

वहीं कमलेश कुमारी, सदस्या, हिमाचल प्रदेश विधान सभा में सरकारी उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया है । हिमाचल प्रदेश विधान सभा ने कमलेश कुमारी, सदस्या, हिमाचल प्रदेश विधान सभा, हिमाचल प्रदेश विधान सभा मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक का वेतन, भत्ते और अन्य प्रसुविधाएं अधिनियम, 2018 (2018 का अधिनियम संख्यांक 3) की धारा 2 (ग) में दिये गये स्पष्टीकरण के अन्तर्गत सरकारी उप मुख्य सचेतक के पद पर मान्यता प्रदान करते हैं।